आज से ५ दिनों की विदेश भ्रमण में प्रधानमन्त्री ओली ! कौन–कौन हैं भ्रमण टोली में ?
काठमांडू, ९ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली आज बिहीबार से भीयतनाम और कम्बोडिया भ्रमण में जा रहे हैं । नेपाल वायु सेवा की विमान चार्टर्ड करके प्रधानमन्त्री ओली ५ दिनों के लिए दक्षिण एसियाई उक्त देशों के भ्रमण में जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री की फ्लाइट तालिका अनुसार विमान ११ः२५ बजे भियतनाम के लिए निकलेगी । भियतनाम में प्रधानमन्त्री ओली शुरुआती ३ दिन तक रहेंगे और उसके बाद कम्बोडिया जानेवाले हैं ।
प्रधानमन्त्री के साथ ४२ लोग रहेंगे, जिसमें मन्त्री, सांसद्, सचिव, उपमेयर, उद्योगी आदि हैं । भियतनाम के प्रधानमन्त्री गुयन सुआन और कम्बोडिया के प्रधानमन्त्री हुन सने की निमन्त्रणा स्वीकार करते हुए प्रधानन्त्री ने यह भ्रमण तय किया है । प्रधानमन्त्री सचिवाल का कहना है कि भ्रमण के दौरान दोनों देशों की अपासी हित और सिधा हवाई सेवा आदि विषयों में विचार–विमर्श होनेवाली है ।
प्रधानमन्त्री का यह भ्रमण ५वें है । प्रधानमन्त्री होने के बाद सबसे पहले वह भारत भ्रमण में गए थे । उसके बाद क्रमशः चीन, संयुक्त राष्ट्र संघ, स्वीटजरल्याण्ड गए थे ।
प्रधानमन्त्री के साथ भ्रमण टोली में सहभागी व्यक्तित्व निम्न प्रकार हैं–
राधिका शाक्य, पत्नी
प्रदीप कुमार ज्ञावली, परराष्ट्र मन्त्री
शंकरदास वैरागी, परराष्ट्र सचिव
गेहेन्द्रराज भण्डारी, चिफ अफ प्रोटोकल
मोहनकृष्ण बास्केटा, पर्यटन सचिव
केदारबहादुर अधिकारी, वाणिज्य तथा आपुर्ति सचिव
विष्णु रिमाल, प्रधानमन्त्री के सल्लाहकार
राजन भट्टराई, परराष्ट्र मामला सल्लाहकार
नारायण खड्का, सांसद््
पवित्र निरौला खरेल, सांसद्
उमाशंकर अगरिया, सांसद्
बोधमाया कुमार यादव, सांसद्
दिलबहादुर गुरुङ, राष्ट्रीय योजना आयोग के सदस्य
तापस अधिकारी, परराष्ट्र सह–सचिव
इन्दिरा अर्याल
सुरेन्द्र कुमार यादव
रामबोल आचार्य
भावनाी राणा, उद्योगी
दीपक मल्होत्रा, उद्योगी
सुरज वैद्य, उद्योगी
चन्द्रप्रसाद ढकाल, उद्योगी
दिव्या शाह, निजी चिकित्सक
राजेश बज्राचार्य, सहयोगी
शिवकुमारी चौधरी, उप–मेयर, कपिलवस्तु नगरपालिका
रेखा सापकोटा दाहाल, उप–मेयर, बनेपा नगरपालिका
राजेन्द्र शाही, सुरक्षाकर्मी
अनिल बस्नेत, सुरक्षाकर्मी

