मधेश में नागरिकता वितरण प्रक्रिया प्रति कांग्रेस आक्रोशित

महाअभियान के दौरान सुनसरी जिला स्थित देवानगंज गांवपालिका में बुधबार आयोजित जागरण सभा को सम्बोधन करते हुए नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य तथा पूर्व अर्थमन्त्री महेश आचार्य ने कहा कि वर्तमान सरकार नागरिकता संबंधी विषय में गम्भीर नहीं है, इसीलिए एक परिपत्र के आधार में नागरिकता वितरण कर रही है । उनका मानना है कि इस तरह नागरिकता वितरण की जाती है तो देश कभी भी गम्भीर दुर्घटना में फंस जाएगी ।
नेता आचार्य को यह भी कहना है कि सरकार देश को समृद्ध बनाने के लिए काम नहीं कर रही है, बल्कि भ्रष्टाचार को संस्थागत करने में लगी है । उन्होंने कहा कि बाइडबडी प्रकरण, निर्मला हत्या प्रकरण, बालुवाटार जमीन प्रकरण आदि में संलग्न व्यक्तियों की संरक्षण में प्रधानमन्त्री स्वयम् लगे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘भ्रष्टाचार और अत्याचार को संरक्षण करने में स्वयम् प्रधानमन्त्री ही लगे हैं तो सरकार ही नहीं, देश और लोकतन्त्र ही कमजोर हो जाता है ।’ उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी ही हरकत को भण्डाफोर करने के लिए कांग्रेस ने जागरहण अभियान शुरु किया है ।
नेता आचार्य ने आगे कहा– ‘सरकार कानून बनाने के बदले चिठ्ठी लेख कर नागरिकता वितरण कर रही है, न्यायाधीश आन्दोलनरत हैं, पत्रकार गिरफ्तारी में पड़ रहे हैं, मानवअधिकारकर्मी आन्दोलन की तैयारी में हैं, भ्रष्टाचार की बचाव करने में प्रधानमन्त्री ही अग्रसर हैं, निर्मला पन्त के ऊपर बलात्कार हत्या करनेवाले अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पा रहे है ।’

