Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब सडक से ही सरकार परिवर्तनः देउवा

 

काठमांडू, ९ मई । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने दावा किया है कि अब सड़क आन्दोलन से ही सरकार परिवर्तन की जाएगी । उनका मानना है कि वर्तमान सरकार की चरित्र तानाशाही है, इसीलिए इस सरकार के विकल्प में सड़क संघर्ष आवश्यक है ।
पार्टी द्वारा बुधबार से शुरु जागरण अभियान कै दौरान काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सभापति देउवा ने कहा– ‘किसी भी बाहने में नेपाली कांग्रेस को तानाशाही स्वीकार्य नहीं है । कांग्रेस ने ही राणा, पंचायत और ज्ञानेन्द्र को सत्ता से बाहर किया है । वर्तमान सरकार की जो शैली है, वह कायम ही रहेगी तो इसको भी हम लोग सड़क से सत्ताच्यूत करेंगे ।’ उन्होंने कहा कि आज प्रधानमन्त्री ओली पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किया गया कामों में भी अपना नाम दे रहे हैं ।
वर्तमान राष्ट्रपति और सभामुख के प्रति भी सभापति देउवा ने आक्रोश व्यक्त किया । उनका मानना है कि संसदीय इतिहास में ही सबसे कमजोर सभामुख के रुप में वर्तमान सभामुख कृष्ण बहादुर महरा दिखाई दिए है । देउवा ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री ने संसद् में गैर संसदीय भाषा प्रयोग किया । उसमें हम लोगों ने विरोध किया । उससे डिलिट करने के लिए सभामुख से आग्रह भी किया । लेकिन इसमें वह असफल दिखाई दिए । नेपाल की संसदीय इतिहास में इसतरह के कमजोर, डरपोक और कांतर सभामुख मैंने नहीं दिखा है ।’
इसीतरह राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के प्रति भी उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया । उनका मानना है कि राष्ट्रपति भण्डारी महारानी की तरह संसद् में प्रस्तुत होने लगी है । सरकार की नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत करते वक्त राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा प्रयोग ‘मेरा सरकार’ शब्द के प्रति संकेत करते हुए सभापति देउवा ने इसतरह अपनी असन्तुष्टि व्यक्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com