Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरजन्ज के लालपर्सा का डेढ विगाहा अतिक्रमित जमीन खाली कराया जायेगा

 

९ मई, वीरगञ्ज । वीरगञ्ज महानगरपालिका–३०, लालपर्सा स्थित अतिक्रमित डेढ विगाहा ऐलानी जमीन खाली कराया जायेगा । वीरगञ्ज महानगरपालिका का नगर प्रमुख विजयकुमार सरावगी, प्रमुख जिला अधिकारी नारायण भट्टराई, नेपाल प्रहरी तथा सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल का प्रहरी उपरीक्षक, सम्बन्धित वडा का वडाध्यक्ष सहित १५० व्यक्ति के सर्वपक्षीय बैठक में अतिक्रमित ऐलानी पर्ती जमीन खाली कराने का निर्णय किया गया है ।
वडा अध्यक्ष अमानत मियाँ के अनुसार लालपर्सा में लगभग डेढ विगाहा ऐलानी जमीन है । जिसमें नेपाल राष्ट्रिय निमावि स्थापना किया गया है । इसी क्षेत्र में २ दर्जन घर के साथ मुस्लिम समुदाय का नमाज पढने का स्थान भी है । पर्सा का प्रमुख जिला अधिकारी ने बताया कि ऐलानी और पर्ती जमीन में विद्यमान अतिक्रमण हटाने का अभियान सम्पूर्ण जिला में विस्तार करके सार्वजनिक जमीन को संरक्षण करने की आवश्यक्ता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *