Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस के जागरण कार्यक्रम में मार पीट, एक घायल

 

९ मई, सिन्धुपाल्चोक । कांग्रेस के जागरण अभियान उद्घाटन के क्रम में मार पीट होने से सिन्धुपाल्चोक में तरुण दल का १ कार्यकर्ता घायल हुआ है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा और वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल पक्षधर कार्यकर्ता बीच सिन्धुपाल्चोक के कार्यक्रमस्थल में ही मार पीट होने से कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य मोहन बस्नेत निकट तरुण दल १ नम्बर क्षेत्र का समानान्तर समिति का अध्यक्ष चोकबहादुर श्रेष्ठ घायल हुये हैं । कांग्रेस २ नम्बर क्षेत्रीय सभापति नवराज भट्टराई के अनुसार उसके सर पे चोट आयी है ।
जागरण अभियान उद्घाटन सत्र के शुरु में ही देउवा पक्षधर हरिशरण श्रेष्ठ, जिला सचिव झलक नेपाल, पार्टी जिला सभापति विकास लामा ने अपने मन्तव्य में आरोप लगाते हुये कहा कि सामूहिक नेतृत्व में आगे बढने के लिये एकलौटी पार्टी चलाया गया है ।
कांग्रेस सिन्धुपालचौक का जिला सचिव बिलबहादुर तामांग ने जानकारी दिया कि श्रेष्ठ और नेपाल के बाद मञ्च पर जिला सभापति लामा ने अपने ऊपर के आरोप को झूठा बतलाया जिससे दोनों पक्षों के बीच झगडा शुरु हो गया । सिन्धुपालचौक में विगत लम्बे अरसे से देउवा और पौडेल पक्ष बीच विवाद चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com