Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सखुवा प्रसौनी में सामुदायिक धागर बस्ती का आवास शिलान्यास

 
रेयाज आलम , बीरगंज, बैशाख २८ गते शनिवार । सखुवा प्रसौनी गाउँपालिका के वाडनं १ सिहरहि टोला में सामुदायिक आवास निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। प्रदेश २ सांसद मा.अब्दुल रहीम उर्फ़ मंजूर अंसारी ने सामुदायिक आवास निर्माण के लिए शिलान्यास किया। दलितो में भी अति पिछड़ा उडाव (धागर) समुदाय के २४ परिवार के लिए सामुदायिक आवास का निर्माण किया जाएगा । उक्त सामुदायिक आवास संघीय मामला तथा स्थानीय  बिकास मंत्रालय के द्वारा ५० लाख रु. के सहयोग से बनेगा।
सखुवा प्रसौनी गाउँपालिका के वाडनं १ सिहरहि टोला निवासी शिवनारायण धागर ने सामुदायिक आवास निर्माण के लिए ५ कट्ठा जमीन दान दिया, जिस जमीन पर सामुदायिक आवास का निर्माण किया जाएगा । प्रदेश २ सांसद मा.अब्दुल रहीम उर्फ़ मंजूर अंसारी ने कहा की दलितों में अति दलित और गरीब में अति गरीब है,धागर समाज, इसलिए हमारी प्राथमिकता है की बिकास समाज के सबसे निचले पायदान से शुरू हो। उन्होंने दवा किया की अपना कार्यकाल पूरा होने तक पूर्व के सांसद-मंत्री के तुलना में पांच गुना ज्यादा काम करके दिखाएंगे। कार्यकर्म में सखुवा प्रसौनी गाउँपालिका के प्रमुख प्रदीप जैसवाल,बिकास चौधरी, प्रमोद यादव, नागेंद्र यादव, भूलन हवारी समेत की उपस्थिति रही

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com