Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ल्हासा से काठमांडू रेल आएगीः प्रचण्ड

 

१३ मई, काठमांडू । नेकपा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल (प्रचण्ड) ने दाबे के साथ कहा कि चीन के ल्हासा से कुछ वर्ष के अन्दर ही रेल काठमांडू आयेगी । उन्होंने बताया कि उक्त रेल लुम्बिनी और पोखरा तक पहुंचाया जायेगा । राष्ट्रिय विभूति सीता के जन्म जयन्ती समारोह को सोमबार सुबह प्रज्ञा भवन में सम्बोधन करते हुये प्रचण्ड ने कहा कि अगर हमलोग जीवित रहेंगे तो कुछ वर्षो के अन्दर ही देश में रेल आ सकती है ।
उन्होंने बताया कि ल्हासा से काठमांडू रेल लाने की बात पहले एक सपना लग रहा था पर अब वही सपना विपना में परिणत होगी । प्रचण्ड ने बताया कि जब हम प्रधानमन्त्री पद पर थे उसी समय चिनियां राष्ट्रपति से ल्हासा से रेल लाने की बात तथा भृकुटी के भूमिका को स्थापित करने का अभियान चलाने की बात अब साकार होने की अनुभूति हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com