प्रेस के ऊपर अंकुश नहीं लगाना चाहिएः सुजाता कोइराला
१३ मई, विराटनगर । नेपाली कांग्रेस की नेतृ सुजाता कोइराला बताया कि प्रेस के ऊपर अंकुश स्वीकार्य नहीं है । साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के लिये आवाज उठाने वाले पत्रकारों को भी संयमित होकर कलम चलाना चाहिये ।
विराटनगर विमानस्थल में सञ्चारकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान नेतृ कोइराला ने कहा कि प्रेस स्वतंत्रता हनन की घटना मान्य नहीं है । उन्होंने मिडिया काउन्सिल सम्बन्धी विधेयक वापस लेने के लिये सरकार से आग्रह की ।
उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बातों में उलझने से बेहतर है कि सभी दल मिलकर सहकार्य और सहमति में संविधान कार्यान्वयन करने के दिशा में सरकारी नेतृत्व करने वाले को जिम्मेवार होना चाहिये ।

