अमित शाह के राेड शाे में हिंसक झडप
कोलकाता
महानगर में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान पथराव, आगजनी, लाठीचार्ज सब हुआ।भाजपा नेता अमित शाह जिस वाहन पर सवार थे, उस पर डंडे फेंके गए और भाजपा समर्थकों पर पथराव किया गया। इस दौरान विद्यासागर कॉलेज में लगी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तो़ड दी गई। आरोप भाजपा पर लगा है जबकि भाजपा ने इसके पीछे तृणमूल का हाथ बताया है। हिंसा में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हो गए। दरअसल, शाह के रोड शो को लेकर सुबह से ही खींचतान चल रही थी। पहले धर्मतल्ला में रोड शो के लिए लगाए गए पीएम मोदी व शाह के बैनर–होर्डिग्स हटा दिए गए। इसे लेकर भी काफी हल्ला हुआ। इसके बाद शाम को शाह का रोड शो शुरू हुआ।
रोड शो के सीयू पहुंचने पर शुरू हुआ हंगामा रोड शो के कॉलेज स्ट्रीट इलाके में स्थित कलकत्ता विश्वविद्यालय ([सीयू)] के मेन कैंपस के समीप पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। यहां तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषषद के सदस्य शाह के रोड शो को लेकर विरोध–प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने हाथों में काला झंडा व पोस्टर लेकर ‘अमित शाह गो बैक’ और ‘चौकीदार चोर है’ के नारे लगाए।
आरोप है कि रोड शो को रोकने की भी कोशिश की गई। इसके जवाब में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषषद के सदस्य भी तृणमूल के खिलाफ नारे लगाने लगे। देखते ही देखते भाजपा एवं तृणमूल समर्थक भि़ड गए। उस समय शाह की गा़डी कुछ आगे ब़़ढ गई थी। वहां जमकर ईट, पत्थर और बोतल फेंकी गई। पुलिस ने जैसे-तैसे हालात को नियंत्रित किया।
विद्यासागर कॉलेज के पास फिर से बेकाबू हुए हालात शाह की गा़डी विधान सरणी स्थित विद्यासागर कॉलेज से थो़डी आगे निकली तो स्थिति फिर बेकाबू हो गई और संघर्ष शुरू हो गया। आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने कॉलेज के पास ख़़डी तीन बाइकों को फूंक दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आगजनी का आरोप लगाया है। वहां स्थित विद्यासागर की मूर्ति तो़ड दी गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग जख्मी हुए हैं।
घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी व कोलकाता पुलिस आयुक्त राजेश कुमार विद्यासागर कॉलेज पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बाद में ममता बनर्जी की मौजूदगी में सीपी ने कहा कि मामले में सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है और विद्यासागर जी की मूर्ति तो़डने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।
गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए शाह बिग़़डे हालात के कारण शाह का रोड शो शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास नहीं पहुंच पाया। रोड शो को विधान सरणी इलाके में ही समाप्त कर देना प़़डा। शाह के रोड में भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया, बाबुल सुप्रियो, लॉकेट चटर्जी, कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता व ब़़डी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए थे। कैलाश विजयवर्गीय ने दिया धरना रोड शो शाम चार बजे से धर्मतल्ला स्थित शहीद मीनार मैदान से शुरू होने वाला था। इसके लिए पार्टी समर्थक सुबह से ही वहां जुट गए थे। दोपहर करीब एक बजे प्रशासन ने बताया कि शहीद मैदान से शाह के रोड शो की अनुमति नहीं है। उसके बाद लेनिन सरणी एवं वाई चैनल इलाके में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शाह के होर्डिग्स-बैनर हटा दिए गए। इसके खिलाफ भाजपा महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कुछ देर तक वाई चैनल में धरना दिया। अंत में शाह ने वाई चैनल के निकट से शाम करीब 4.40 बजे रोड शो शुरू किया।
बारईपुर में शाह की सभा की भी नहीं दी गई थी अनुमति इससे पहले सोमवार को बारईपुर में शाह की सभा की अनुमति भी आखिरी वक्त में रद्द कर दी गई थी। उसके बाद प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा की अनुमति भी रद्द कर दी थी।
इससे पहले भी हुए थे हमले
पश्चिम बंगाल में छठे चरण के चुनाव के पहले पूर्व मेदिनीपुर के खेजुरी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोषष एवं असम के वित्त मंत्री हेमंत विश्व शर्मा के काफिले पर हमले किए गए थे। प्रथम छह चरणों के मतदान में बंगाल में जमकर हिंसा हुई है। लाख कोशिशों के बावजूद मतदान के दौरान हिंसा रोकने में चुनाव आयोग नाकाम रहा है।

