Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३७८ पर्वतारोहियों को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए पर्यटन विभाग से अनुमति मिली

 

काठमांडू

वसंत के मौसम में होने वाली पहाड़ों पर चढ़ाई की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में  मंगलवार को नेपाली और विदेशी पर्वतारोहियों की ४१ टीमें दुनिया की सबसे ऊंची चोटी – माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने के लिए निकल पड़ी हैं। इस टीम में ७७ भारतीय भी शामिल हैं।

प्रसिद्ध एवरेस्ट पर्वतारोही ज्ञानेंद्र श्रेष्ठ ने बताया  ‘एवरेस्ट पर इस वसंत की पहली चढ़ाई मंगलवार से शुरू होने की संभावना है। शेरपा की रस्सी लगाने वाली टीम काम करना शुरू कर चुकी है और कल दोपहर तक चोटी पर पहुंचने के लिए ऊपर अपने काम को जारी रखने की योजना बना रही है।’

यह भी पढें   नेपाल-भारत संबंधों को नई ऊंचाई देने की तैयारी, प्रस्तावित राजदूत डॉ. निश्चलनाथ पांडे ने पेश किया 'मास्टरप्लान'

४१ दलों  के कुल ३७८ पर्वतारोहियों को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के लिए पर्यटन विभाग से अनुमति मिली है। उनमें १३ नेपाली नागरिक हैं। इस वर्ष अनुमति प्राप्त करने वाले पर्वतारोहियों की संख्या पिछले वर्ष के मौसम की तुलना में अधिक है। २०१८ के वसंत में, ३८ टीमों के कुल ३४६ पर्वतारोहियों को उच्चतम चोटी को स्केल करने की अनुमति दी गई थी। माउंट एवरेस्ट और नेपाल की अन्य चोटियों पर चढ़ाई करने के लिए वसंत मुख्य मौसम है।

यह भी पढें   नेपाल के बौद्ध गुरु को मिला जगद्गुरू सम्मान

इस साल कुल मिलाकर, १०६ टीमों से जुड़े कुल ८४२ पर्वतारोहियों को एवरेस्ट सहित विभिन्न ३० चोटियों पर चढ़ने की अनुमति मिली है। इसके अलावा माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू, अमदाबल्म, नप्त्से, सरिबुंग और अन्नपूर्णा प्रमुख चोटियां हैं, जहां पर्वतारोहियों को चढ़ने की अनुमति मिली है।

इस बसंत में कुल ९२ पर्वतारोहियों को ल्होत्से चढ़ने की अनुमति मिली है। इसके अलावा मकालू के लिए ५३ अमदाबलाम के लिए ४९  नुपसे को २७ सरिबंग को २७ और एक अन्य पहाड़ पर  २३ पर्वतारोहियों को चढ़ाई करने की अनुमति दी गई है। पर्यटन विभाग ने इस साल पर्वतारोहियों को ३० अलग-अलग चोटियों पर चढ़ने के लिए परमिट जारी करके ४९१.७६ मिलियन यूएस डॉलर की कमाई की है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com