Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया की 108 सुंदरियों को हराकर मिस वर्ल्ड बनी थीं Manushi Chillar, क्या बॉलीवुड में होंगी हिट?

 

बॉलीवुड के इतिहास के पन्नों को देखें तो कई ऐसी विश्व सुंदरियों का नाम सामने आता है, जिन्होंने मॉडलिंग के बाद फिल्म जगत में एंट्री की। इनमें किसी की सक्सेस रेट अच्छा रही तो कुछ मॉडल्स ने फिल्मों से किनारा कर लिया। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है, जिनका नाम है मानुषी छिल्लर। जी हां, साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर भी अब बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं।

खबरें हैं कि वो पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक फिल्म की टीम में शामिल हो चुकी हैं और इस फिल्म में वो अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी बॉलीवुड में उनकी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर वो बॉलीवुड में एंट्री करती हैं तो वो भी उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी, जो बॉलीवुड में आने से पहले मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स थीं। इन हीरोइनों में सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय बच्चन, लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा आदि का नाम शामिल है।

बॉलीवुड में एंट्री के बाद मानुषी छिल्लर के सामने सबसे बड़ी चुनौती है बॉलीवुड में अपने कदम जमाए रखना। दरअसल कई मॉडल्स को शुरू में फिल्में मिलती हैं, लेकिन बाद में दर्शकों की ओर से ज्यादा पसंद नहीं किए जाने पर उन्हें फिल्म जगत से अलग कहीं और करियर बनाने पर मजबूर होना पड़ता है। अब देखना ये है कि अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी कितना कमाल दिखा पाती हैं और बड़े पर्दे पर मानुषी की कितनी तारीफ की जाती है।

आपतो बता दें कि मानुषी ने सान्या शहर एरीना में आयोजित समारोह में दुनिया के विभिन्न हिस्सों से 108 सुंदरियां को पछाड़ कर 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले मानुषी ने फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीता था। हालांकि मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद अपनी पढ़ाई पर जोर दिया और बॉलीवुड से दूरी बनाकर रखी थी।

इस सवाल का जवाब देकर बनीं थी मिस वर्ल्ड

इस कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों। इसका जवाब देते हुए मानुषी ने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *