Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब नेकपा में वैचारिक एकता आवश्यकः मुख्यमन्त्री गुरुङ

 

पोखरा, १७ मई । गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री तथा नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के लिए गण्डकी प्रदेश इञ्चार्ज पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने कहा है कि अब नेकपा के अन्दर वैचारिक एकता आवश्यक है । नेकपा गलकोट नगर कमिटि बागलुङ द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बोलते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व एमाले और माओवादी के बीच सांगठनिक एकता तो हुई है, लेकिन पार्टी के भीतर भावनात्मक और वैचारिक एकता नहीं हो पाया है, अब वैचारिक एकता कायम कर राजनीतिक योद्धाओं को समृद्ध देश निर्माण के लिए आगे बढ़ना होगा ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री गुरुङ ने कहा– ‘देश को समृद्ध बनाने के लिए नेकपा के कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण योगदान देना बांकी ही है, अब उसके लिए तैयार रहना चाहिए । इसके लिए स्थानीयस्तर से ही पहल होना जरुरी है ।’ समृद्धि का आधार प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि गण्डकी प्रदेश की सीमा भारत और चीन के साथ जुड़ा हुआ है । यहां निर्माण होनेवाला कालिगण्डकी करिडोर और पुष्पलाल लोकमार्ग इस प्रदेश के लिए समृद्ध प्रदेश निर्माण का आधार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com