बिराटनगर के धरान रोड स्थित बाबा गरीबनाथ शिव मंदिर का पुनः निर्माण कार्य शुरू

माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर के धरान रोड स्थित बाबा गरीबनाथ शिव मंदिर का पुनः निर्माण कार्य बिभिन्न धार्मिक अनुष्ठान से शुभारम्भ हुआ । अनुष्ठान में बिराटनगर का मेयर भीम पराजुली , निर्माण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता , जमीन दाता मेघनात कोइराला के परिवारों ने भूमि पूजन किया । इस मौके पर मेयर श्री पराजुली ने मंदिर कमिटी को सहयोग देने का आश्वासन दिया । मंदिर कमिटी ने बताया यह ऐतिहासिक मंदिर का पुनः निर्माण कार्य श्रद्धालुओ के सहयोग से 2 करोड़ 50 लाख रुपये लागत से बन रही है । इस मौके पर मठाधीश अच्च्युत प्रपन्नाचार्य , समाजसेवी राजेन्द्र राउत , रामजीवन अग्रबाल , बेनिगोपाल मुंदड़ा , सुरेश कुमार शर्मा , महेंद्र शाह , संजय अग्रवाल , रमेश भगत , शिवरतन जोशी , सियाराम रौनियार , बिजय मिश्र व अन्य लोग मौजूद थे ।

