Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज २६वें मदन–आश्रित दिवस ! कब पहचान में आएगें मदन भण्डारी के हत्यारे ?

 

काठमांडू, १७ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) आज २६वें मदन–आश्रित दिवस मनाने जा रही है । तत्कालीन नेकपा एमाले के महासचिव मदन भण्डारी तथा संगठन विभाग प्रमुख जीवराज आश्रित की वि.सं. २०५० साल जेष्ठ ३ गते रहस्यमय दुर्घटना में मौत हो गई थी । उसी के स्मरणस्वरुप नेकपा मदन–आश्रित दिवस मनाने जा रही है ।
कहा जाता है कि तत्कालीन एमाले महासचिव मण्डारी को हत्या करने की उद्देश्य से ही नियोजित रुप में कार दुर्घटना की गई थी । २६ साल पहले चितवन जिला स्थित दासढुंगा में एक कार दुर्घटना में भण्डारी और आश्रित की मौत हो गई थी । कार दुर्घटना होने के बाद भी कार चालक अमर लामा जीवित ही थे । लेकिन उनको भी १० साल के बाद वि.सं. २०६० साल में गोली मार कर हत्या की गई है ।
तत्कालीन एमाले ने कई साल तक उक्त घटना को राष्ट्रीय राजनीति में षडयन्त्र बताते हुए राजनीति को तरंगीत किया है । आज उसी पार्टी के नेता केपीशर्मा ओली देश के कार्यकारी प्रमुख (प्रधानमन्त्री) हैं और भण्डारी पत्नी विद्यादेवी भण्डारी राष्ट्रपति हैं । लेकिन उक्त घटना आज तक भी रहस्यमयी ही है । आलोचकों का मानना है कि कई साल तक एमाले ने मदन भण्डारी और उनके हत्या संबंधी विषयों को लेकर राजनीति किया है, लेकिन आज उसी पार्टी के सरकार होेने पर भी सरकार मौन रहना रहस्यमयी है ।
दिवस के अवसर पर तत्कालीन एमाले की पुराने पार्टी कार्यालय बदननगर बल्खु में आज विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है । कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल लगायत पार्टी के शीर्ष नेता सहभागी हो रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com