अख्तियार के संचार विज्ञ में शरद अधिकारी
१७ मई, काठमांडू । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने सञ्चार विज्ञ में लेखक तथा स्वतन्त्र पत्रकार शरद अधिकारी को नियुक्त किया है । आयोग ने बताया कि जनसम्पर्क तथा सञ्चार को और अधिक विकसित बनाने के उद्देश्य से अधिकारी को सन्चार विज्ञ में नियुक्त किया है । अधिकारी दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं । कुछ दिन पहले वे बारबरा फाउन्डेसन में निर्देशक के रुप में कार्यरत थे ।

