बिराटनगर में संगीतमय श्री राम कथा वाचन से माहौल भक्तिमय

माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में चल रहे संगीतमय श्री राम कथा से बिराटनगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है । आयोजक श्री बजरंग भजन मंडल के रजत जयंती के मौके पर आयोजित 9 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में भारत के प्रशिद्ध संत पूज्य श्री राजन जी महाराज के मुखाबिन्द से निकले कथा सुनने श्रद्धालुओ का तांता लगा रहता है । आयोजक भजन मंडल समूह के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल उर्फ राजन , कार्यक्रम संयोजक तुलसी गोयल अग्रवाल , संस्थापक अध्यक्ष पृथ्वी कुमार अग्रवाल उर्फ देबेन्द्र ने संयुक्त रूप से बताया कि 70 सदस्य वाली भजन मंडल समूह के आपसी आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । शनिवार के देर संध्या स्मारिका विमोचन के साथ कथा का समापन होगा । रविवार को विशाल भंडारा लगेगा जिसमे सैकड़ो श्रद्धालुओ को महा प्रसाद ग्रहण के लिए आमंत्रित किया गया है । आयोजक ने बताया कि श्री राम कथा शुभारम्भ से पूर्व शोभा यात्रा निकाला गया था जो नगर परिक्रमा किया था । श्री राम कथा सभ्य और भब्य रूप से सम्पन हो इस लेकर सफल संचालन में एसपी गुप्ता ,हंसराज जी अग्रवाल , कैलाश अग्रवाल , गणपत मितृका ,किशन कुमार शर्मा , विश्वनाथ तोदी ,विनय चौधरी , ओम गोयल , विजय गोयल सक्रिय रह सेवा दे रहे है ।




