Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा विधेयक वापस लेने का आग्रह, सेना के उपर राजनीति नही करने की चेतावनी

 
काठमाडौं -१८ मई
राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने नेपाली सेना राजनीतिक प्रभाव में रखने के अभिप्राय के साथ लाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा विधेयक वापस करने की माँग की है। सेना के  उपर राजनीति करने का सरकार के प्रयास की निन्दा करते हुए विधेयक वापस लेने की माँग करते हुए चेतावनी दी है कि अगर ये विधेयक वापस नही हुआ ताे परिणाम गंभीर हाेंगे । विधेयक द्वारा नेपाली सेना काे प्रत्यक्ष चलाने का अधिकार प्रधानमन्त्री काे देने तथा अन्य अधिकार केन्द्रीत करने का आराेप राजपा का है।

यह भी पढें   सीजेपी आंदोलन: विदेशी फंडिंग के आरोप और भारत की स्थिरता का सवाल :श्वेता दीप्ति

अध्यक्ष मण्डल बैठक ने विवादित तीनाें विधेयक वापस लेने का सरकार से आग्रह किया है। राष्ट्रिय मानव अधिकार आयोग ऐन २०६८ काे संशोधन करने के लिए विधेयक, मिडिया काउन्सिल सम्बन्धी विधेयक और राष्ट्रिय सुरक्षा परिषद् सम्बन्धी विधेयक वापस लेने का राजपा ने आग्रह किया है।

गुरुवार से जारी राजपा के अध्यक्ष मण्डल के बैठक में विवादित तीनाें विधेयक पर विचार विमर्श किया गया है यह जानकारी अध्यक्ष मण्डल के संयोजक शरत सिंह भण्डारी ने दी । । भण्डारी के अनुसार मानव अधिकार काे कुन्ठित करने वाला विधेयक सरकार काे तुरंत वापस लेना चाहिए ।

यह भी पढें   नेपाल में वाहनों से सालाना 26.34 अरब रुपये का कर संग्रह, बागमती सबसे आगे

मिडिया काउन्सिल सम्बन्धी विधेयक सम्पूर्ण सञ्चार जगत काे नियन्त्रण करने के लिए दाे तिहाई के सरकार की काेशिश है इसका विरोध करना ही हाेगा । अध्यक्ष मण्डल के बैठक से तीनाें विवादित विधेयक वापस लेने का आग्रह किया गया है यह जानकारी भण्डारी ने दी।

इसी बीच, शुक्रबार विज्ञप्ति जारी करते हुए राजपा ने स्वतन्त्र तिब्बत सम्बन्धी कार्यक्रम में अपने सांसद का विदेश जाने की जानकारी नही हाेने की बात कही है। कुछ दिन पहले स्वतन्त्र तिब्बत सम्बन्धी कार्यक्रम में  राजपा के सांसद एकवाल मियाँ तथा समाजवादी पार्टी के सांसद प्रदिप यादव गए थे। उक्त विषय में चीन द्वारा दिलचस्पी व्यक्त करने के बाद राजपा ने अपने सांसद का उस कार्यक्रम में सहभागी न हाेने की जानकारी दी है

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 15 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com