Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप–प्रधानमन्त्री यादव से फिर आया सरकार छोड़ने की चेतावनी !

 

पोखरा, १७ मई । सरकार में शामील होते हुए उपप्रधानमन्त्री तथा स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव कहते थे कि अगर संविधान संशोधन नहीं होगा तो फोरम नेपाल सरकार छोड़कर सड़क संघर्ष में आएगी । यादव की पार्टी १ साल से सरकार में है, इस अवधि में उन्होंने कई बार सरकार छोड़ने की चेतावनी दी है । तत्कालीन फोरम नेपाल समाजवादी पार्टी बन गई है, अब उनकी यह श्वर और ऊंचा होने लगा है ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में पार्टी अध्यक्ष यादव ने शुक्रबार पोखरा में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा है कि अगर संविधान संशोधन नहीं होगी तो समाजवादी पार्टी कभी भी सरकार से बाहर होकर सड़क संघर्ष में आएगी । उन्होंने कहा कि तत्कालीन अवस्था में अगर हम लोग सरकार में शामील होने से सरकार को दो–तिहाई बहुमत मिलती थी, इसीलिए हम लोग संविधान संंशोधन के लिए ही सरकार में शामील हो गए थे । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर संविधान संशोधन संबंधी सहमति कार्यान्वयन नहीं होगी तो हम लोग सड़क आन्दोलन में उतर आएंगे ।’
नवगठित संघीय समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित प्रथम प्रादेशिक अभिमुखीकरण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आन्दोलन के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा है । उन्होंने कहा– ‘विकृतपूर्ण संविधान को संशोधन के माध्यम से सुधार करने के लिए हम लोग कह रहे हैं । सुधार करने की प्रतिबद्धता भी आई है । उसी प्रतिबद्धता के अनुसार हम लोग सरकार में गए हैं । अगर प्रतिबद्धता कार्यन्वयन नहीं होगी तो वहां से बाहर भी आ सकते हैं । उसके बाद सडक संघर्ष ही हमारा विकल्प है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed