Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे ४२ कि मी म्याराथन प्रतियोगिता सम्पन्न, होम लाल श्रेष्ठ प्रथम विजेता।

 

जनकपुर । जनकपुर मे गत चार महिना से हो रही म्याराथन प्रतियोगिता की तैयारी एक भव्य कार्यक्रम के साथ शनिवार को सम्पन्न हो गाया । खेलकुद तथा साँस्कृतिक विकास कोष जनकपुर व्दारा आयोजित रंगभुमि के मैदान मे म्याराथन प्रतियोगिता मे फुल म्याराथन प्रतियोगिता, मिनी म्यराथन प्रतियोगिता तथा भेन्ट्रान्स प्रतियोगिता अलग अलग किया गया । फुल म्याराथन के लिए ४२ किलोमिटर तथा मिनी म्यराथन के लिए १० किलोमिटर की दूरी निर्धारण किया गया था । फुल म्याराथन के सहभागी खेलाडी ने जनकपुर के रंगभूमी मैदान से दौड लगाकर ढल्केवर पहुँचा था  पुन: वहाँ से लौटकर जनकपुर आया था । तथा मिनी म्यराथन के खेलाडी जनकपुर के रिंग रोड मे दौड लगाया था ।फुल म्यराथन मे नेपाल के ७५ जिला तथा भारत के विभिन्न जिला से ५५ खेलाडी सहभागी थे । फुल म्याराथन के प्रथम विजेता होम लाल श्रेष्ठ को ५० हजार रुपैया का पुरस्कार राशि प्रदान किया गया तो व्दितीय खेलाडि ज्ञान प्रसाद भट्टरार्इ को रु. २५ हजार तथा तृतीय हुए खेलाडी विमल कण्डुवाल को १० हजार रुप्ये की राशि प्रदान किया गया।वैसे ही भेन्ट्रान्स खेलाडी मे भुवनेश्वर मैनाली प्रथम, प्रदीप यादव व्दितीय तथा गौरी ललित मण्डल तृतीय विजेता हुये। इस खेल मे ४० वर्ष से उपर के उम्र वाले व्यक्ति सहभागी थे । मिनी म्याराथन मे कालेज की छात्र छात्रा भाग लिया था । मिनी म्यराथन मे प्रथम श्यामसुन्दर लामिछाने, व्दितीय राजु श्रेष्ठ तथा  तृतीय रिना काफ्‍ले विजेता हुये ।कैलास दास।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *