रुपयों की बल में नेपाल में बड़े–बड़े माफियां को नागरिकता मिलती हैः उपप्रधानमन्त्री यादव
पोखरा, १८ मई । उपप्रधानमन्त्री एवं स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि नेपाल में बड़े–बड़े माफिया को नेपाली नागरिकता सहज रुप में मिल जाता है । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी रहे मन्त्री यादव ने दावा किया कि रुपयों की बल में बड़े–बड़े माफिया ने नेपाल की नागरिकता प्राप्त की है । पार्टी द्वारा पोखरा में आयोजित अभिमुखीकरण कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
कार्यक्रम में मन्त्री यादव ने कहा– ‘नेपाल निर्माण होने से पहले से ही नेपाल में रहनेवालों को यहां नागरिकता नहीं मिल रही है । लेकिन बड़े–बड़े माफिया लोग नागरिकता ले चुके हैं ।’ उनका मानना है कि समाजवादी पार्टी किसी भी विदेशी को नेपाली नागरिकता नहीं देना चाहती है । उन्होंने ने यह भी कहा कि रुपैयां और चेहरा देखकर नागरिकता विभेद नहीं होना चाहिए ।
मन्त्री यादव को कहना है कि नेपाल में लैंगिक दृष्टिकोण से भी नागरिकता वितरण में विभेद है । उन्होंने कहा कि नागरकिता के सवाल में महिला हो या पुरुष समान कानुनी व्यवस्था होनी चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘पिता कौन है ? क्या पता ! लेकिन मां असली है । अगर कोई व्यक्ति नागरिकता के लिए अपनी मां को लेकर जाती है तो पिता की खोजी क्यों होती है ?’

