माैसम खराब हाेने पर भी भारतीय प्रधानमंत्री माेदी पैदल चल कर पहुँचे गुफा में २० घंटे रहेंगे वहाँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बारिश के बीच पैदल चलकर दोपहर दो बजकर ४५ मिनट पर ध्यान गुफा पहुंचे। जहां वह भगवा वस्त्र धारण कर ध्यान में लीन हो गए। भारतवर्ष की सुख-समृद्धि के लिए साधना के लिए वह ध्यान साधना कर रहे हैं। मंदिर से लगभग १.५ किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित यह गुफा पांच मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी है। साढ़े आठ लाख रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है।
बारिश के बीच ही प्रधानमंत्री माेदी ध्यान गुफा की ओर रवाना हुए। वह यहां ध्यान लगाएंगे। बताया जा रहा है कि इस गुफा में पीएम मोदी २० घंटे तक रहेंगे। मोदी केदारनाथ धाम में शाम की आरती में भी शामिल होंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम के प्रति असीम आस्था रखते हैं। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने केदारनाथ के नजदीक ही गरुड़चट्टी में साधना की थी। केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजक्ट में शामिल है। वह खुद इसकी मॉनिटरिंग करते रहते हैं।

