Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज में रिलिफ़ सोसाइटी अफ कमर्स की स्थापना तथा वार्षिक समारोह मनाया गया

रेयाज आलम, बीरगंज ०4 गते शनिवार । प्रतिष्टित रिलिफ़ सोसाइटी अफ कमर्स की स्थापना तथा वार्षिक समारोह मनाया गया। बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष एवम समाजसेवी गोपाल केडिया के प्रमुख आतिथ्य और नेपाल भारत सहयोग मंच के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक बैद के बिशिष्ट आतिध्य में स्थापना तथा वार्षिक कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे रिलिफ़ सोसाइटी अफ कमर्स के महासचिव में नीरज अग्रवाल,कार्य समिति में नारायण रुंगटा और राजेश सरावगी निर्वाचित हुए।

रिलिफ़ सोसाइटी की स्थापना २०४९ साल में ७ उद्देश्य के साथ हुआ था,१. देवीप्रकोप या दुर्घटना पीड़ित को राहत उपलब्ध करना। २.समाज के लिए कुछ करने की अवधरना का संस्थागत बिकास करना। ३.स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग करना। ४. सामाजिक संघ संस्था से सहयोग आदान-प्रदान करना। ५.सोसाइटी के लिए चल-अचल सम्पति का व्यवस्था करना। ६.सदस्यों के पेशागत हक़हित के सुरक्षाप्रतिभूति का व्यवस्था करना। ७.समाज सेवा में सक्रीय सहयोग करने वाले व्यक्ति तथा संघ संस्था का सम्मान करना।

यह भी पढें   ‘हिन्दी साहित्य उत्सव’ में याद किए गए चार साहित्यकार

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के केंद्रीय सदस्य सीपू तिवारी, राजपा के सह महासचिव निजामुद्दीन समानी, नेपाल पत्रकार महासंघ, पर्सा अध्यक्ष श्याम बंजारा, नेपाल रेडक्रास सोसाइटी की उपाध्यक्ष मधु राणा,

ज्येष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष पशुपति बिक्रम शाह ने शुभकामना ब्यक्त किया।  बिउबा संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश लाठ,  बिउबा संघ के बरिष्ट उपाध्यक्ष सुबोध गुप्ता, महासचिव माधव राजपाल, सोसाइटी के निर्वाचन अधिकृत बालमुकुंद खरेल की उपस्थिति में कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक लाठ ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *