Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा मुख्यमन्त्री कार्यालय घेराऊ

 

जनप्रतिनिधि शोषण, दमन और भ्रष्टाचार में लिप्त हैंः डा. राउत


जनकपुरधाम, १९ मई । डा. सीके राउत नेतृत्व में रहे जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिबार प्रदेश नं. २ स्थित मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय को घेर कर नारेबाजी की है । जनमत पार्टी को कहना है कि प्रदेश सरकार ने स्वतन्त्र पत्रकारिता को नियन्त्रण करने की उद्देश्य से संचार विधेयक प्रस्तुत किया है ।
पार्टी ने यह भी कहा है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, इसीलिए अपनी भ्रष्टाचारजन्य कार्य को छीपाने के लिए प्रदेश सरकार प्रेस को नियन्त्रण करना चाहती है और इसी मकसद से १ करोड़ जुरवाना सहित प्रेस नियन्त्रित विधेयक लाया गया है । मुख्यमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय घेरने के लिए जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ परिसर ने जुलुश निकाले थे ।
पार्टी अध्यक्ष डा. सीके राउत ने कहा कि स्थानीय सरकार के जनप्रतिनिधि आज छोटे राजा के तरह प्रस्तुत हो रहे हैं । उनका मानना है कि जनप्रतिनिधि शोषण, दमन और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं । उन्होंने यह भी दावा किया है कि प्रदेश सरकार से संचालित ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाव’ अभियान भी सिर्फ देखवा के लिए है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *