Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

 


माला मिश्रा बिराटनगर
बिराटनगर के नयूरो हॉस्पिटल और नेपाल महिला व्यवसायी मंच    ने संयुक्त रूप से शिविर लगाकर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया ।शिविर में नेपाल रेडक्रॉस के अधिकारी कर्मी भी मौजूद हो सेवा दिया । अस्पताल का अध्यक्ष व वरिष्ट चिकित्सक डॉ बिरेन्द्र बिष्ट ने बताया रक्तदान शिविर में डॉक्टर , नर्स ,कर्मचारी तथा नेपाल महिला व्यवसायी मंच  के पदाधिकारियों सहित 34 लोगो ने रक्तदान किया । वरिष्ट चिकित्सक श्री बिष्ट ने बताया अस्पताल का सामाजिक दायित्व भी है जिसके तहत अस्पताल द्वारा इस तरह का कार्यक्रम किया जाता रहा है । इस मौके पर डॉ सागरराज पांडे , नेपाल महिला व्यवसायी मंच का अध्यक्ष नीना राज भंडारी ,मंच का संस्थापक अध्यक्ष रमेश श्रेष्ठ , वरिष्ट चिकित्सक सगुन थापा अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी        दिव्याराज भंडारी सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com