Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर के चर्चित बाल रोग विशेषज्ञ ब्रेनडेथ के बाद आईसीयु में 

 


हिमालानी प्रतिनिधि (बिराटनगर).|
बिराटनगर के चर्चित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ बिमल अग्रवाल पिछले 11 दिनों से बिराटनगर के ही नोबेल मेडिकल अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहे है । अस्पताल के भेंटीलेटर पर अचेत अवस्था मे रहे श्री अग्रवाल को पिछले 7 मई को अपना निजी कार से ड्राइव कर चेक जांच के लिए अस्पताल पहुचे थे । उनके उपचार में लगे चिकित्सको का कहना है कि उनको ब्रेनडेथ के बाद आईसीयु में रखा हुआ है ।

यह भी पढें   विश्वविद्यालयों से राजनीतिक छात्र संगठनों की संरचना हटाने का सरकार का निर्णय, सुरक्षा देने की भी घोषणा

मस्तिक काम करना छोड़ दिया है सिर्फ सांसे और दिल का धड़कन चल रहा है । न्यूरो सर्जन डॉ आईपी चेरियन का कहना है कि डॉ अग्रवाल का मस्तिष्क काम करना छोड़ दिया है ऐसा केस को बचाने की उम्मीद कम रहता है । बिराटनगर के कई लोगो ने बताया कि डॉ बिमल का उपचार में लापरवाही हुई है । अस्पताल में सही तरीके उनका उपचार नही हुआ जिसकारण उनका यह हालत हुआ है । लोगो का तरह तरह का चर्चा चल रहा है । डॉ बिमल का पत्नी भी डॉक्टर है । डॉ बिमल के पिता सांवरमल अग्रवाल का आंसू रुक नही रहा है। अस्पताल परिसर में वह ईश्वर से प्राथना कर रहे है ।
कोई चमत्कार ही उसको बचा सकता है । उनके उपचार में लगे डॉ दिल्ली काफले , नयूरो फिजिशियन प्रकाश काफले भी इस तरह के केश को बचाने की उम्मीद कम रहने की बात कही है । मिलनसार स्वभाव के डॉ बिमल को मिलने अस्पताल में लोगो का तांता लगा हुआ है सभी उनके लिए ईश्वर के प्राथना कर रहे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *