सरकार असफल हो चुका हैः संयोजक मिश्र
धनगढी, १९ मई । विवेकशील साझा पार्टी के संयोजक रवीन्द्र मिश्र को कहना है कि वर्तमान सरकार पूर्ण असफल हो चुका है । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता के पक्ष में काम करने में पूर्ण असफल है, विगत सरकार द्वारा शुरु काम को ही वह निरन्रता दे रही है ।
प्रेस क्लब धनगढी द्वारा शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए संयोजक मिश्र ने कहा– ‘सरकार संचालन के खातिर बहुमत होना ही काफी नहीं है । नेतृत्वकर्ता ईमानदार और सक्षम भी होना चाहिए । राज्य को कर देने से इन्कार करनेवालों की घर में जाकर पार्टी करना, सोना की तस्करी करनेवालों से विदेश भ्रमण में जाना आदि ऐसी उदाहरण है, जो वर्तमान सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्धता नहीं है, यह दिखाने के लिए काफी है ।’
संयोजक मिश्र को यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार प्रेस स्वतन्त्रता के प्रति प्रतिबद्ध नहीं है । उन्होंने कहा कि प्रेस और न्यायपालिका के ऊपर नियन्त्रण रखने के लिए ही नयां विधेयक लाया गया है । नेता मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार बहुमत के दम्भ पर आगे बढ़ रही है, जो लोकतन्त्र के लिए ही अशुभ संकेत है ।


