भारतीय भूमि में सड़क निर्माण, नेपाली भूमि में क्षति !
काठमांडू, १९ मई । दार्चुला जिला व्यांस नगरपालिका स्थित सीमा क्षेत्र में निर्मित भारतीय सड़क के कारण नेपाल जमीन में क्षति पहुँची है । भारतीय पक्ष की ओर से भारतीय जमीन में ही निर्मित सड़क के कारण नेपाली जमीन डुबान तथा सडक अवरोध हो रहा है । सीमा क्षेत्र स्थित महाकाली नदी के किनारें में भारत की ओर से सडक निर्माण हो रहा है, जहां विस्फोटक पदार्थ जिलेटिन प्रयोग हो रहा है । जिसके चलते महाकाली नदी की बहाव अवरुद्ध हो रहा है, जिसका प्रभाव नेपाली भूमी में पड़ा है ।
नदी की प्रभाव में अवरोध होने के कारण कई जगहों में कृतिम पोखर भी निर्माण हो रहा है । व्यांस नगरपालिका–१ निवासी दानसिंह तिंकरी कहते हैं कि भारतीय सडक के कारण व्यांस–२ स्थित तम्बाकु से लेकर बुंदी तक की पैदलमार्ग क्षतिग्रस्त बन गई है । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।

