Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब राजपा में अध्यक्ष मण्डल नहीं रहेगा !

 

काठमांडू, १९ मई । राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल ने निर्णय किया है कि पार्टी महाधिवेशन के बाद पार्टी में अध्यक्ष मण्डल संबंधी प्रावधान नहीं रहेगा । जेष्ठ २ गते से जारी पार्टी केन्द्रीय अध्यक्ष मण्डल बैठक ने यह निर्णय किया है । आइतबार जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि धारा ३१ (१२) में इससे पहले उल्लेख है कि महाधिवेशन के बाद भी अध्यक्ष मण्डल रहेगी, लेकिन अब उपरान्त महाधिवेशन के बाद अध्यक्ष मण्डल नहीं, अध्यक्षात्मक प्राणाली में पार्टी संचालन की जाएगी । स्मरणीय है, इससे पहले पार्टी के भीतर अध्यक्ष मण्डल कायम रखना है कि खारीज करना है, इस विषय को लेकर पार्टी के भीतर काफी विचार–विमर्श हो रही थी ।
इसतरह राजपा ने महाधिवेशन की समयावधि भी वृद्धि की गई है । निर्वाचन आयोग में पार्टी पंजीकृत करते वक्त कहा गया था कि एक साल के भीतर पार्टी महाधिवेशन सम्पन्न किया जाएगा । लेकिन परिवर्तित प्रावधान अनुसार अब ३ साल के भीतर महाधिवेशन की जाएगी ।
स्मरणीय है, राजपा अध्यक्ष मण्डल के संयोजक परिवर्तन के पूर्वसन्ध्या में राजपा ने यह निर्णय किया है । विगत कुछ महिनों से जारी अध्यक्ष मण्डल के संयोजक परिवर्तन संबंधी चक्रिय प्रणाली अनुसार कल से अनिल कुमार झा पार्टी के संयोजक रहेंगे । आज तक शरतसिंह भण्डारी संयोजक के रुप में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *