Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कवि कुमार विश्वास काे मिली डी-लिट की उपाधि, समाराेह में आम आदमी पार्टी पर कसा तंज

 

 

आज से तुम्हारा नया जीवन शुरू होता है। मन में अगर अकिंचन का भाव है, तो उसे निकाल देना, क्योंकि सारा आकाश तुम्हारा है। 

कवि कुमार विश्वास ने रविवार को यहां दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसा। कहा कि हजारों साल पहले महाप्रतापी राजा दुष्यंत अपनी प्रजा से मिलने के लिए 24 घंटे तैयार रहते थे। मगर, आज की लोकतांत्रिक सरकार में ऐसा देखने को नहीं मिलता है। मैंने खुद छोटी सरकार (आम आदमी पार्टी) की अनदेखी को भोगा है। रविवार को वह मंगलायतन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में चमचों से मिले बगैर विधायक से मिलना संभव नहीं है। इस दीक्षांत समारोह में डॉ. कुमार को डी-लिट की उपाधि भी दी गई। उन्होंने डिग्री धारक विद्यार्थियों से कहा कि देश के सामने तमाम चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का उन्हें सामना करना होगा। कहा, आज से तुम्हारा नया जीवन शुरू होता है। मन में अगर अकिंचन का भाव है, तो उसे निकाल देना, क्योंकि सारा आकाश तुम्हारा है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम वार्ड 23 का कार्यालय भवन का प्रथम चरण पूर्ण

सभी को लगाना चाहिए ध्यान
मोदी के ध्यान के सवाल पर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि सभी को ध्यान लगाना चाहिए। ध्यान से मन एकाग्रचित्त होता है। मन शांत रहता है। इसमें कोई बुराई नहीं है।  राजनीति के सवाल से वह बचते रहे। कहा, अंतिम चरण का चुनाव भी हो गया है। 23 मई को परिणाम भी आ जाएगा। दरअसल, मैं एक दीक्षांत समारोह में आया हूं, जो शिक्षा का मंदिर है। इसलिए मुझे राजनीति पर नहीं बोलना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com