Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वर्तमान सरकार से समृद्धि सम्भव नहीं हैः पौडेल

 

काठमांडू, २० मई । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य प्रदीप पौडेल ने कहा है कि वर्तमान सरकार ने समृद्ध नेपाल निर्माण सम्भव नहीं है । उनका मानना है कि सुशासन के लिए भी वर्तमान सरकार असफल होता जा रहा है । पर्वत–काठमांडू सम्पर्क मंच द्वारा अइतबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘प्रेस को नियन्त्रण करना, मानव अधिकार आयोग को महाधिवक्ता कार्यालय मातहत में लाना, सुरक्षा परिषद् की निर्णय विना ही सेना परिचालन करना राज्य के ऊपर प्रधानमन्त्री का नियन्त्रणमुखी मानसिकता है । भ्रष्टाचार, कुशासन और कमसनखोरों की बोलवाला है । जिससे समृद्धि आनेवाला नहीं है ।’
नेता पौडेल ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता निराश हो चुकी है । उन्होंने कहा कि इतिहास में ही शक्तिशाली सरकार है, लेकिन उपलब्धी शून्य है । अपने ही पार्टी के प्रति आलोचना करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘सरकार की ओर से ज्यादती बढ़ती जा रही है, लेकिन जनता की आकर्षण भी कांग्रेस की ओर नहीं है । कांग्रेस के प्रति भी जनता का विश्वास नहीं दिखाई दे रही है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed