Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन के सम्बन्ध में राजपा ने सरकार से मांगी स्पष्ट धारणा

 

२१ मई, काठमांडू– राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल ने संबिधान संशोधन के संबन्ध में सरकार से स्पष्ट धारणा का मांग किया है । आज मंगलवार प्रतिनिधिसभा की बैठक में राजपा का सांसद महेन्द्र राय यादव ने कहा कि हमलोग विगत अधिवेशन से संविधान संशोधन की मांग तथा गिरिशचन्द्रलाल नेतृत्व का प्रतिवेदन सार्वजनिक की मांग करते आ रहे हैं पर सरकार अनसुनी कर रही है । संशोधन के बारे में स्पष्ट धारणा नहीं दे रही है । उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अब बाध्य होकर संसद को अवरोध करना होगा ।
उन्होंने बैठक में बोलते हुये कहा कि हमारे विषयों पर सरकार ने रुलिंग की है, हम लोगों को आश्वासन भी मिला है पर सुनवाई नहीं किया जा रहा है, आखिर सरकार की धारणा क्या है ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com