Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मीडिया काउन्सिल विधेयक के विरुद्ध नेकपा के नेता गौतम

 

काठमांडू, २३ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रभावशाली नेता तथा सचिवालय सदस्य वामदेव गौतम अपने ही पार्टी नेतृत्व में रहे सरकार द्वारा प्रस्तावित मीडिया काउन्सिल विधेयक के विरुद्ध दिखाई दिए हैं । विहीबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए संसद् में पंजीकृत विधेयक को हुबहु पारित न करने के लिए उन्होंने आग्रह किया है ।
गौतम द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘राष्ट्रीयसभा सचिवालय में स्थिति उक्त विधेयक में समावेश विवादास्पद प्रावधान संचार क्षेत्र के जिम्मेवार और सरोकारवाला पक्षधर के साथ विचार–विमर्श कर अन्तिम निर्णय लेने के लिए मैं नेपाल सरकार और संबंधी अन्य सरोकार निकायों से आग्रह करता हूँ ।’ नेता गौतम को कहना है कि विधेयक में समावेश कई प्रावधान संविधान की भावना अनुरुप नहीं है ।
नेता गौतम ने विज्ञप्ति में यह भी कहा है कि सरकार, राजनीतिक पार्टी और प्रेस सभी को मर्यादित रहना जरुरी है, लेकिन कभी–कभार मीडिया जगत से पेशा, मर्यादा और भावना के विपरित भी काम होता आ रहा है । उन्होने कहा है कि ऐसी परिस्थिति का शिकार वह खूद भी हुए हैं । उन्होनें आगे कहा है– ‘किसी भी व्यक्ति का चरित्र हत्या होनेवाली, बदला की भावना से संचालित, राष्ट्रीय हित के विपरित भावना संचार क्षेत्र से प्रभावित नहीं होना चाहिए ।’ इसके लिए सभी संचारकर्मी को सचेत रहने के लिए भी नेता गौतम ने आग्रह किया है ।
उन्होंने निष्कर्ष में कहा है कि समाचार लिखने के कारण ही किसी भी पत्रकार को १० लाख तक जुरुवाना करना ठीक नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com