भारतीय लाेकसभा चुनाव : रुझान में माेदी लहर कायम रुझान के अनुसार एनडीए काे मिला बहुमत
२३ मई
भारत के लाेकसभा चुनाव का आज परिणाम आना शुरु हाे चुका है शुरुआती दाैर से ही यह लगने लगा है कि भारत में एक बार फिर से माेदी सरकार दुबारा बनने वाली है । बिहार उत्तर प्रदेश राजस्थान हिन्दी प्रदेशाें भे भाजपा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है । अमेठी से राहुल गाँधी भाजपा की स्मृति इरानी से पीछे हैं जबकि वायनार से आगे चल रहे हैं । कन्हैया कुमार बेगुसराय में भाजपा के गिरिराज से पीछे चल रहे हैं । सनी देयाेल रविकिशन आगे चल रहे हैं वहीं ज्याेतिरादित्य सि्धिया पीछे चल रहे हैं । वर्तमान रुझान के अनुसार एनडीए ने बहुमत पा लिया है ।

