सरकार जनता के लिए काम कर रही है, लेकिन प्रतिपक्ष भ्रम सिर्जना कर रही हैः प्रधानमन्त्री
काठमांडू, २४ मई । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि वर्तमान सरकार जनता के पक्ष में काम कर रही है, जिसकी सकारात्मक परिणाम भी आ रही है । उन्होंने दावा किया कि यह सब देखकर प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस जनता में भ्रम सिर्जना करने में लगी है । प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि सरकार को विरोध करनेवाले गणतन्त्र विरोधी हैं ।
सोमबार धादिङ जिला में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘अविश्वास सिर्जना करनेवाले, गणतन्त्र के लिए उन लोगों की भूमिका थोड़ा भी नहीं, वही लोग आज हम लोगों को गणतन्त्र सिखा रहे हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा कि एक साल में सरकार ने जनता के लिए बहुमत कुछ किया है । यह भी दावा की गई है कि आगामी एक साल के अन्दर यहां बहुत कुछ परिवर्तन होनेवाला है । उन्होंने आगे कहा– ‘एक साल में यहां बहुत सारे परिवर्तन आया है । आगामी एक साल में यहां बहुत कुछ हो सकता है, उसी परिणाम को नजरअन्दाज कर प्रतिपक्षी दल में बेचैनी शुरु हुई है ।’
प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि आगामी साल के लिए तय बजेट ने विकास निर्माण में तीव्रता आएगी । उन्होंने कहा– ‘जेष्ठ १५ में आगामी आर्थिक वर्ष के लिए बजट प्रस्तुत होगी, जो विकास निर्माण के सवाल में गियर परिवर्तन करेगी ।’

