Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अधिकांश रजनीतिक दल संविधानसभा के दुसरा निर्वाचन कराने को सहमत

 

१६ आश्विन, काठमाण्डू । चार प्रमुख दलों के अलावा  विघटित संविधानसभा के अधिकांश रजनीतिक दल  संविधानसभा के लिये दुसरा निर्वाचन कराने को सहमत हो गये हैं ।
काठमाण्डू के नयाँबानेश्वर मे मंगलबार को हुई सर्बदलीय बैठक मे एकीकृत नेकपा माओवादी, कांग्रेस, एमाले, मधेसवादी दलों ने संविधानसभा के लिये निर्वाचन कराने पर जोड दिया।
लेकिन, नेकपा-माओवादी ने प्रश्न किया कि संविधानसभा के निर्वाचन से ही संविधान बन पायेगा इसकी क्या ग्यारेन्टी है ? बैठक मे माओवादी के उपाध्यक्ष सीपी गजुरेलले ने कहा कि कुछ अनुत्तरित प्रश्न पर जबतक सहमति नही हो जाती तबतक चुनाव कराने का कोई औचित्य नही है ।   इसप्रकार कुछ दलों ने संविधानसभा पुनःस्थापना पर भी जोड दिया ।
बैठक मे सहमतीय सरकार गठन के बारे मे दलों के बिच मतभेद देखा गया । एमाओवादी, मधेसी मोर्चा सहित कुछ दलों ने वर्तमान सरकरकार को ही सहमतीय स्वरुप देने पर जोड दिया तो कांग्रेस-एमाले सहित कुछ दलों ने नयाँ सरकार बनाने पर जोड दिया। निर्वाचन के लिये कानूनी तथा संवैधानिक अड्चन हटाने पर भी दलों मे सहमति नही हि सकी।
बैठक मे दलों के बिच तत्काल सहमति तथा निर्णय करने से पुर्व सभी दलों से परामर्श करने के लिये प्रमुख दल दलों के नेता से आग्रह किया गया । एमाले महासचिव सीपी मैनाली के अनुसार सहमति करने का म्याडेट चार दलों को दिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com