Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुजरात सूरत में भीषण आग लगने से 19 बच्चाें की दर्दनाक माैत

 

अहमदाबाद 24 मई

गुजरात के सूरत में शुक्रवार को तक्षशिला कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान आग और धुएं से बचने के लिए कुछ छात्रों ने तीसरी और चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाई। आग की चपेट में आने से करीब 19 छात्रों की मौत हो गई।

पीएम मोदी ने दुख जताया
इस बीच, सूरत के कोचिंग सेंटर में लगी आग पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम ने गुजरात सरकार से बात करके हर संभव मदद देने को कहा है।

यह भी पढें   प्रकृति की संरक्षण के बिना प्रभु का नाम अधूरा-पर्यावरणविद् : अनिल प्रकाश जोशी

सीएम रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ, ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का भी एलान किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने आग के प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान किया। मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com