विपल्व कार्यकर्ता बम ले जाने के क्रम में विस्फाेट हाेने से खुद घायल
काठमाडौँ २६ मई
काठमाडौँ के चन्द्रगिरी नगरपालिका स्थित नागढुंगा में बम ले जा रहे विप्लव के कार्यकर्ता बम विस्फाेट में खुद घायल हाे गए हैं ।
मोटरसाइकल में बम ले जाने के क्रम में यह विस्फाेट हुआ है यह जानकारी प्रहरी ने दी है ।
प्रहरी क अनुसार बा २८ प ८१४५ नम्बर मोटरसाइकल में आकाश लामा और बुद्ध लामाले बम लेकर जा रहे थे उसी समय बम विस्फोट हाे गया ।
घटना में आकाश लामा गम्भीर घायल हाे गया है। लामा विप्लव का कार्यकर्ता है ।
बुद्ध लामा फरार है ।

