६ अर्ब की लागत में हाेगा संसद भवन का निर्माण
२७ मई
दस वर्ष तक किराए के भवन में बैठक सञ्चालन हाेने के बाद अन्ततः नयाँ संसद भवन निर्माण प्रक्रिया शुरु हुई है । ६ अर्ब रुपैया से भी अधिक लागत में नया संसद भवन निर्माण प्रक्रिया शुरु हुआ है ।
संसदभवन निर्माण के लिए रविवार ‘ग्लोबल टेन्डर’ आह्वन किया गया । सिंहदरबार के पुतली बगीचा के १ साै ७६ रोपनी ८ आना क्षेत्र में संसदभवन बनाया जाएगा ।
भवन अब तक का सबसे अधिक आधुनिक शैली का हाेने का दावा शहरी विकास मन्त्रालय ने किया है । ‘बोलपत्र का समय ४५ दिन रखा गया है । ठेकेदार कम्पनी चयन हाेने पर तीन वर्ष में काम सम्पन्न करने का लक्ष्य है’ शहरी विकास मन्त्रालय के प्रवक्ता कृष्णप्रसाद दवाडी ने कहा है ।
नागरिक दैनिक से ।

