देश में लुटतन्त्र और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैः उपप्रधानमन्त्री यादव
वीरगंज, २८ मई । उपप्रधानमन्त्री एवं स्वास्थ्य मन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि देश में लूटतन्त्र और भ्रष्टाचार चरमसीमा पर है । उनको यह भी कहना है कि वर्तमान सरकार देश के हित में काम करने में भी असफल है । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी रहे मन्त्री यादव ने सोमबार पार्टी द्वारा वीरगंज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा– ‘देश में कम्युनिष्ट सरकार है, लुटतन्त्र, भ्रष्टाचार, कमिसनतन्त्र चरम सीमा पर है ।’ मन्त्री यादव ने कहा कि इसतरह देश की आर्थिक समृद्धि सम्भव नहीं है ।
नेता यादव ने कहा कि कम्युनिष्ट और कांग्रेस पाटी प्राप्त उपलब्धी को समाप्त करने की दिशा में उन्मुख है । उन्होंने कहा– ‘कांग्रेस–कम्युनिष्ट उपलक्ष्मी रक्षा के लिए नहीं, समाप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं ।’ उन्होंने कहा कि संविधान में मौलिक हक के संबंध में बहुत कुछ है, उसको कार्यान्वयन करने के लिए ऐन बनानी की जरुरत है । नेता यादव ने दावा किया कि परिवर्तनकारी और क्रान्तिकारी शक्रि मिलने के बाद खूद को राष्ट्रीय पार्टी कहनेवालों को होस् उठ गया है । उनका कहना है कि अब देश को नेतृत्व प्रदान करने के लिए ही समाजवादी गठन हो गई है और इसी पार्टी से ही उपलब्धी रक्षा हो सकती है, अन्य पार्टी से नहीं ।


Sarkar me baithkar bhrastachar aur lut tantra desh me hai kahna naitik rup se kitna jayaj ? Tatkalin girija sarkar me rahte hue aesehi bayan dene par shailja aacharya ko rajinama dena paratha.