Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह द्वारा संचालित गतिविधि के प्रति गृह मन्त्रालय द्वारा भत्सर्ना

 

काठमांडू, २८ मई । नेत्रविक्रम चन्द विप्लव समूह द्वाारा संचालित गतिविधियों के प्रति गृह मन्त्रालय ने भत्सर्ना किया है । गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता रामकृष्ण सुवेदी द्वारा सोमबार जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कानुन और शान्ति विरोधी कोई भी गतिविधि स्वीकार्य नहीं है । हिंसात्मक ओर विध्वंसात्मक गतिविधि त्यागने के लिए भी गृह मन्त्रालय ने विप्लव समूह से आग्रह किया है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है– ‘शान्तिपूर्ण राजनीतिक अभ्यास के जरिए अम नागरिकों की मुद्दा सम्बोधन की संवैधानिक प्रावधान है, ऐसी अवस्था में निर्दोष नागरिकों की जान और सम्पत्ति के ऊपर आक्रमण करना, सर्वसाधारणों को आतंकित बनाना, बम विस्फोट करना, सरकारी भौतिक संरचना को क्षति पहुंचना आदि कार्य अमानवीय कार्य है, ऐसी अमानवीय और जघन्य घटना के प्रति गृह मन्त्रालय भत्सर्ना करती है ।’
स्मरणीय है, सोमबार विप्लव समूह ने नेपाल बंद का आह्वान किया था । उसके पूर्वसंध्या में आइतबार काठमाांडू के विभिन्न स्थलों में बम आंतक मचाई गई थी, घटना के दौरान ४ लोगों की जान चली गई है और ६ घायल हो गए है । गृह मन्त्रालय ने कहा है कि घटना में संलग्न १५ लोगों को नियन्त्रण में लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed