Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय रुपये 2करोड़35 लाख बराबर हेरोइन के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

 


महेश गुप्ता रुपन्देही
रुपन्देही जिला सटे भारत सिमा सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामकाट बगीचे समीप एस एस बी और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम गस्त के दौरान भारत सिमा से नेपाल आ रहा तरफ एक नेपाली युवक के पास से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किये गये हेरोइन की कीमत २ करोड़ ३५ लाख रुपये लगभग आंकी जा रही है।
सोमवार एस एस बी की २२ वीं बटालियन के सोनौली कंपनी के अमित कुमार एवं एसआई रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सरहद के निकट गांव में गश्त कर रहे थे उसी दौरान श्यामकाट बगीचे से होकर एक नेपाली युवक भारत से नेपाल की तरफ आ रहा था। तभी सयुंक्त टीम को देखकर भागने लगा। उसी दौरान टीम ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और उसकी संघन जांच किया तो शरीर के वस्त्र में छिपा कर रखा २३५ ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सोनौली विजय राज सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नेपाली युवक ने मधुबनिया वड़ा नं ७ जिला रुपन्देही निवासी अपना नाम सुदामा गौतम पुत्र रामसेवक गौतम बताया है। पकडे गये युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com