Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऐसी भी उप–मेयर हैं, जिन्होंने की आपने ही कार्यालय में तोड़फोड़

 

रौतहट, २८ मई । रौतहट जिला स्थित गुजरा नगरपालिका की उप–मेयर रौशन खातुन ने अपने ही कार्यालय में तोड़फोड़ की है । नगरपालिका की ओर से उनके लिए कोई भी योजना स्वीकृत न होने के कारण उन्होंने कार्यालय में रहे भौतिक सामाग्रियों को तोड़फोड़ की है । कार्यालय तोड़फोड़ के लिए उप–मेयर खातून के नेतृत्व में एक समूह नगरपालिका कार्यालय पहुँचा गई थी ।
तोड़फोड़ के कारण नगरपालिका की प्राविधिक शाखा में रहे एक थान ल्यापटप, एक थान कम्प्युटर, दराज आदि भौतिक सामाग्रियों में क्षति पहुँची है । नगरपालिका के कर्मचारियाें का कहना है कि उप–मेयर खातुन योजना शाखा में भी तोड़फोड़ करने के लिए गई थी, लेकिन कर्मचारियों से प्रतिबाद होने के कारण वह असफल हो गई । नगरप्रमुख शान्तलाल चौधरी ने कहा है कि तोड़फोड़ में संलग्न होने की आरोप में ४ लोगों के विरुद्ध पुलिस में किटानी जाहेरी भी दी गई है ।
नगर प्रमुख चौधरी को यह भी कहना है कि उनको असफल बनाने के लिए षडयन्त्र स्वरुप यह सब हो रहा है, इसके लिए उप–मेयर के पति शेख बद्रुदिन भी लगे हुए हैं । चौधरी के अनुसार कार्यालय तोड़फोड़ के लिए उप–मेयर रौशन खातुन के साथ उनके पति, दो बेटा और भाई आए थे । नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों का भी कहना है कि कार्यालय में उप–मेयर की मनमौजी लम्बे समय से चल रही है, जिसके चलते परेशानी बढ़ने लगी है ।
लेकिन उपप्रमुख रौशन का कहना है कि उनके अनुसार योजना छनौट न होने के कारण तोड़फोड़ करना पड़ा है । लेकिन नगरप्रमुख चौधरी ने कहा कि सभी योजना उनके सहमति से ही पास की गई थी, लेकिन बाद में आकर उन्होंने सहमति जताते हुए अवरोध की है । स्मरणीय है, गुजरा नगरपालिका के प्रमुख और उप–प्रमुख दोनों राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com