Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तरबूज खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, कहीं पछताना ना पड़ जाए

 

गर्मी के मौसम में तरबूज लगभग हर किसी का पसंदीदा फल होता है। यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होता है बल्कि इसका सेवन हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।  क्या आपको मालूम है कि गुणों की खान कहे जाने वाला तरबूज का ज्यादा सेवन हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

अब आपके दिमाग में पहला सवाल होगा कि इसे कितनी मात्रा में खाया जाए ये कैसे मालूम होगा। तो बता दें एक दिन में 400-500 ग्राम तरबूज का सेवन करना ठीक रहता है। इससे अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं इसके अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में…

तरबूज में अच्छी मात्रा में पानी तो होता ही है साथ ही इसमें डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है। तरबूज का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से पेट से संबंधित जैसे गैस, पेट फूलना और डायरिया जैसे कई परेशानियां हो सकती हैं।

तरबूज के अधिक सेवन से शरीर में पानी की मात्रा जरूरत से ज्यादा हो सकती है, जो आपके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है। कई बार ऐसा होता है कि शरीर में पानी के बढ़े हुए स्तर के कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता, जिस वजह से शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है और इसी वजह से पैरों में सूजन और थकान जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।

तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी मात्रा में होता है। जिसके कारण तरबूज का ज्यादा सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज के स्तर में इजाफा हो सकता है। जिस वजह से मधुमेह के पेशेंट्स को तरबूज का सेवन थोड़ी मात्रा में करने की सलाह दी जाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *