Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परफ्यूम खरीदने से पहले जान लीजिए ये बातें

 

परफ्यूम खरीदने से पहले कुछ बातों की जानकारी होनी जरूरी है। जैसे यह कितनी तरह की होती है और आपकी जरूरत क्या है?

स्प्रे करने का सही तरीका और कैसे समझें इसकी क्वालिटी…

कहां स्प्रे करना चाहिए

    • शरीर का वो हिस्सा जो सबसे ज्यादा पसीना आता है वहां पल्स पॉइंट्स पर स्प्रे करना चाहिए। गर्दन के नीचे, कान के पीछे, चेस्ट पर, घुटने के पीछे और एल्बो के अंदर।
  1. लंबे समय तक कैसे टिकेगा

    • नहाने के बाद बिना खुश्बू की मॉस्चराइजर लगाइए। पहले पेट्रोलियम जैली लगाने से परफ्यूम लंबे समय तक बना रहेगा।
  2. सस्ता या महंगा

    • सस्ते परफ्यूम लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। इनमें केवल टॉप नोट्स होते हैं, बेस और मिडिल नोट्स गायब रहते हैं। ये आसानी से मिलने वाले एसेंशियल ऑइल और सिंथेटिक फ्रेगरेंस से बनते हैं। महंगे परफ्यूम्स भी कई बार ब्रांड और पैकेजिंग की वजह से महंगे होते हैं। इसलिए खरीदने से पहले रिसर्च जरूरी है।
  3. कौन सा परफ्यूम कितना चलेगा

    फ्रेगरेंस बॉटल्स पर जो लिखा जाता है वो फ्रेगरेंस के बॉडी पर बने रहने का समय दर्शाता है। जैसे-

    • परफ्यूम- 6-8 घंटे
    • ऑ डे परफ्यूम- 5 घंटे
    • ऑ डे टॉयलेट 2-3 घंटे
    • ऑ डे कलोन- 2 घंटे
    • बॉडी मिस्ट- एक घंटे से कम।
  4. यदि रंग बदलता है परफ्यूम

    • यदि आपका परफ्यूम पहले से डार्क हो गया है तो वह उच्च गुणवत्ता का परफ्यूम है जिसमें नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं। परफ्यूम में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं तो उसका रंग बदलना स्वाभाविक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com