Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार ने विवादास्पद कर्नल राजू बस्नेत का प्रोमोशन किया

 

प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने गुरुवार को कर्नल राजू बस्नेत को ब्रिगेडियर जनरल के पद पर पदोन्नती किया है । बस्नेत माओवादी उग्रवाद के दौरान गायब और यातना के मामलों में फंसे थे ।
नेपाल सेना के मुख्यालय द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर प्रधानमंत्री जो कि रक्षा मंत्री भी हैं बस्नेत की  पदोन्नती को मंत्रिमंडल मे प्रस्ताव पेस किया जिसे कि सर्मथन कर दिया गया । सरकार ने कहा है कि यह निर्णय “चल रही शांति प्रक्रिया की भावना अनुरुप है”।सूचना और संचार मंत्री राज किशोर यादव जो कि सरकार के प्रवक्ता भी हैं, ने कहा कि”अब हम दो सेनाओं को एकीकृत कर रहे हैं जो संघर्ष के दौरान एक दूसरे से लड़ा है॓ । उन्होने काहा कि सिर्फ एक ही व्यक्ति  को पीड़ित नहीं किया जाना चाहिए ।OHCHR – नेपाल के मई २००६ की रिपोर्ट में कहा गया है कि बस्नेत रॉयल नेपाल सेना के आपरेशन अग्रणी भूमिका निभायी थी जिसमे बैरकों से कम से कम ४९ बंदियों को लापता कर दिया गया था । OHCHR ने सरकार से आग्रह किया था कि जब तक अपराध में फंसे सेना के अधिकारियों को निलंबित करके जांच पूरी कि जाय ।इधर अनौपचारिक सेवा सैंटर (Insec) और काठमांडू में स्विस दूतावास ने सरकार व्दारा कर्नल राजू बस्नेत जिनपर गंभीर मानव अधिकारों के उल्लंघन में शामिल होने का आरोप है, को बढ़ावा देने के फैसले पर चिंता व्यक्त की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *