लोडसेडिंग समाधान में वैकल्पिक उर्जा सहयोगी : राजदूत जयन्त प्रसाद
काठमाडू । ५ हक्टूबर।नेपाल मे लोडसेडिङ को केन्द्रबिन्दु बनाते हुये काठमांडू में नेपाल और भारत दोनो देशों के विशेषज्ञों के टोली का कार्यशाला गोष्टी का आयोजन किया गया । नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के आयोजन में हुए कार्यशाला गोष्टी में नेपाल के ऊर्जा विशेषज्ञ, व्यवसायी तथा भारत से आए हुए ऊर्जा विशेषज्ञ और व्यवसायियों का उपस्थिति थी ।
कार्यक्रम को उद्घाटन करते हुए भारतीय राजदूत जयन्त प्रसाद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से नेपाल के ऊर्जा समस्या समाधान के लिए सहयोग हो सकता है । राजदूत जयन्त प्रसाद का कहना था– “विद्युत ऊर्जा के अभाव मे नेपाली जनता और व्यावसायियों ने जो संकट भुगत रहा है, वह संकट इस कार्यक्रम के माध्यम से समाधान होने का विश्वास कर सकते हैं ।”
इसी तरह भारत से आए हुए उद्योगपति तथा किर्लोस्कर बर्दर लिमिटेड के सुधिर मली का कहना था कि उक्त कम्पनी के उत्पादन नेपाल जैसे पहाडी और विकाशोन्मुख देश के लिए काफी प्रभावकारी है । कार्यक्रम में मली के साथ नेपाल के ऊर्जा व्यवसायियों ने परामर्श भी किए थे ।
इसीतरह कार्यक्रम में नेपाल विद्युत प्राधिकरण के सुरेन्द्रराज भण्डारी द्वारा लोडसेडिङ हटाने के लिए प्राधिकरण के द्वारा प्रस्ताव किए गए अल्पकालीन और दीर्घकालीन विविध योजनाओं का प्रस्तुती भी हुआ था । पशुपति ढुंगेल, बृन्दा हाडा, हरिराम कोइराला, सुवर्ण नेवार लगायत ऊर्जा व्यवसायी तथा सरकारी अधिकारी ने लोडसेडिङ की समस्या और समाधान हेतु अपना–अपना विचार प्रस्तुत किए थे । लिलानाथ गौतम।

