Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सवारी दुर्घटना न्यूनीकरण के लिए साइकिल पर भी ट्राफिक नियम, लगाना पडेगा स्टिकर

 

रेयाज आलम, वीरगंज
बढ़ती सवारी र्दुघटर्ना न्यूनीकरण को मध्यनजर करते हुए जिला ट्राफिक पुलिस कार्यालय पर्सा ने साइकिल पर भी ट्राफिक नियम शुरु किया है । नयां नियम के अनुसार अब साइकिल पर भी रेड कलर का स्टिकर लगाना जरुरी है, जो रात में सहज रुप से देख सके । समुदाय में पुलिस साझेदारी अभियान अन्तर्गत यह नियम लगाया गया है । रोटरी क्लब अफ वीरगंज की सहयोग में यह नियम शुरु की गई है ।
अभियान के प्रथम दिन मंगलबार वीरगंज माइस्थान से अभियान शुरु की गई । वीरंगज क्षेत्र में आनेवाले साइकिल को मध्यनजर कर साइकिल पर यह स्टिक लगाना शुरु की गई है ।
जिला ट्राफिक पुलिस पर्सा के प्रमुख प्र.नि. राजकुमार सिंह का कहना है कि रात के समय में दुर्घटना ज्यादा हो रही है । इसीलिए साइकिल में भी रेड कलरका स्टिकर लगाया गया है, जो रात में सहज रुप से दिखाई देता है । विश्वास है कि ऐसी स्टिकर दुर्घटना को कम करने में मद्दतगार रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *