आइसिपी से ही व्यापक मात्रा में तस्करी हाेने का खुलासा २५ हजार किलाे मटर बरामद
बीरगन्ज, जेष्ठ १४ गते ।

बीरगन्ज के अलौ स्थित एकिकृत भंसार जांच चौकी (आइसिपी ) से व्यापक मात्रा में निकाशी प्रतिबन्धित वस्तु का भारत की ओर तस्करी हाेने का खुलासा हुआ है । नेपाल भारत की खुली सीमा में आयात निर्यात काे व्यवस्थित तथा तस्करी निरुत्साहित कर के सहज व्यापार के उदेश्य से एकवर्ष पहले संचालन में आए आईसिपी भी अभी तस्करी की जगह बनी हुई है ।
आइसिपी के नेपाल और भारत दाेनाें भंसार में चेकजांच हाेकर निकले मटर लोड किए हुए मालवाहक ट्रक भारतीय सीमा सुरक्षा बल द्वारा नियंत्रण मे लेने के बाद आइसिपी से ही तस्करी हाेने का खुलासा हुआ है । सिमावर्ती रक्सौल पन्टोका स्थित भारतिय एसएसबी के ४७वें वाहिनी ने सोमवार सांझ ७ बजे कर ३० मिनेट के समय में आईसिपी से जांच हाेकर निकले बीआर ०६ जी २८३८ तथा एमपी ०९ एचएफ नम्बर के मटर से भरे दाे मालवाहक ट्रक नियंत्रण में लिया है ।दाेनाें ट्रक से ८ साै बोरा में रहे २५ हजार किलो मटर बरामद हुआ है । सोमबार दिन में बारा पर्सा औद्योगिक करिडोर स्थित नारायणी दाल मिल में दाेनाें ट्रक लोड हाेने की बात चालक ने बतायी है ।नारायणी दाल मिल से लोड हाेकर रक्सौल से १५ किलो मीटर आगे रमगढवा अन्लोड करने की बात चालक ने बताइ । एक गाडी में ४ साै बोरा मटर और उपर एक तह चोकर का बोरा रख कर आईसिपीबाट पशु आहार कह कर व्यवसायी काे जांच पास दिया गया है ।
बीरगन्ज के इनर्वा ठिकाना दिखा कर जयंमा बिन्दवासनी इम्पेक्स फर्म के बिल में २५ हजार किलो मटर चुनी (केराउको चोकर) खरीद हाेकर सिमावर्ती रक्सौल के आश्रम रोड स्थित भरत ट्रेडि¬के नाम में जांच पास हाेकर भंसार प्रज्ञापन तथा बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा दिए गए उत्पती का प्रमाण पत्र में दिखाया गया है ।बीरगन्ज उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा निकासी हाेने वाले वस्तु की उत्पती को प्रमाण देने के आधार में भंसार से इन वस्तु काे न्युन शुल्क में भारत तथा तीसरे देश में निकासी हाेता आया है । संघ माल वस्तु का परिमाण न देकर कागज मात्र काे आधार मानकर निकासी के लिए वाे वस्तु नेपाल में ही उत्पादन हाेने का प्रमाण देता आया है ।
संघ कागज काे ही आधार मान कर उत्पती का रिपोर्ट देने और जांचपास का काम भंसार और प्रशासन का हाेने का जवाब देकर पीछे हट रहा है । आइसिपी से पशु आहार ( एनिमल फुड ) भी जांचपास हाेकर १२ हजार ५ साै निकासी शुल्क देकर दाेनाेंं गाडी पास हाेने की बात भंसार कार्यालयने कहा है । भंसार प्रवक्ता मनिष महतो ने कहा कि चोकर , मटर चुनी, लगायत की वस्तु का सामान्य चेकजांच हाेता है । व्यवसायी ने भंसार प्रज्ञापन में मटर चुनी उल्लेख कर के धाेखा से मटर ले जाने की बात आएसिपी के बताने पर भी आधिकारिक जानकारी भारतीय पक्ष से अभी नही आई है । तीसरे देश से मरिच, मटटर, मसुर लगायत का खाधान्य आयात कर बीरगन्ज के बडै व्यापारी घराना अपने उद्योग के गोदाम में भण्डारण कर के विभिन्न उपाय अपना कर भारत में चोरी से निकासी करते आए हैं ।

