Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

Salman Khan के साथ उम्र का फासला बताकर कहीं Disha Patani ने कोई गलती तो नहीं कर दी?

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) जल्द ही बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ यानी सलमान खान (Salman Khan) के साथ ‘भारत’ (Bharat) में नजर आने वाली हैं। दिशा का कहना है कि सलमान के साथ ‘भारत’ शायद उनकी पहली और आखिरी फिल्म होगी। ये पूछ जाने पर की उन्हें ऐसा क्यों लगता है दिशा ने कहा कि ज़ाहिर है उनकी और सलमान की उम्र में काफी फासला है इसलिए आगे शायद वो उनके साथ काम ना कर पाएं।

यह भी पढें   जनकपुर में सजेगी सुरों की महफिल, विजया भारती और भव्य राज देंगे प्रस्तुति

दिशा के इस बयान के बाद अब सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है। भाईजान के बायन से लग रहा है कि उन्हें दिशा पटानी का ये कमेंट पसंद नहीं आया है। जब सलमान से दिशा के इस बयान के बारे में पूछ गया तो उन्हें कहा… ‘वो क्या कह रही हैं? मुझे नहीं लगता है कि उम्र का अंतर कोई बड़ी बात है। मैं फिलहाल एक 17 साल की हीरोइन के साथ काम कर रहा हूं। हालांकि सलमान किसके साथ काम कर रहे हैं इस बात के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया। वैसे आपको बता दें कि सलमान और दिशा की उम्र में करीब 27 साल का फासला है।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

क्या था दिशा पटानी का बयान

दिशा इन दिनों ‘भारत’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा की वो आगे कभी सलमान के साथ काम नहीं कर पाएंगी। दिशा ने कहा, अली सर ने मुझे कॉल किया और इस रोल के बारे में बताया जो एक स्पेशल अपीयरेंस से ज्यादा बड़ा रोल था। मैंने उन्हें सुना और क्योंकि कैरेक्टर सलमान सर के साथ था तो मैंने हां कर दिया। ईमानदारी से कहूं तो मुझे भी नहीं पता कि आगे कभी मैं सलमान सर के साथ काम करुंगी या नहीं। यहां तक कि अली सर ने भी मुझे स्क्रिप्ट सुनाते हुए ये ही कहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com