बीरगंज में भव्य रुप में मनाया गया गणतंत्र दिवस
वीरगंज २९ मई
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर वीरगंज में विभिन्न समाजिक प्रतिनिधियाें तथा राजनीतिक दल द्धारा प्रभातफेरी किया गया ।
गणतन्त्र दिवस के अवसर में नेपाली कांग्रेस, नेकपा और समाजवादी पार्टी नेपाल के नेता तथा कार्यकर्ता द्धारा वीरगंज के विभिन्न जगहाें की परिक्रमा कर मधेशी शहीद पार्क स्थित एक कार्यक्रम के बीच भब्य रुप में गणतन्त्र दिवस मनाया गया ।
एक दूसरे के साथ शुभकामना आदान प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम में प्रदेश नं. २ के सांसद प्रहलाद गिरी, नेपाली कांग्रेस के नेता एंव पूर्व मन्त्री अजय चौसरसिया, प्रदेश सांसद राजेश्वर प्रसाद साह, फोरम नेपाल के केन्द्रिय सदस्य सिपु तिवारी, जनार्दन यादव, मुकेश दुवेदी लगायत की सहभागिता थी ।



